होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ

Mar 08, 2026 06:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - श्रावस्ती में कांग्रेस पार्टी ने जिलाध्यक्ष विद्यामणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और भाईचारे का संदेश दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि होली आपसी मतभेद भूलकर खुशियों का त्योहार है, जो भाईचारा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देता है।

 होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ

श्रावस्ती। कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष विद्यामणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और गले मिलकर भाईचारे का संदेश दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि होली आपसी मनमुटाव को भूलकर साथ खुशियां मनाने का त्योहार है। यह हमें भाईचारा, सद्भाव व सामाजिक एकता का संदेश देता है। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को शुभाकामनाएं दी। इसके बाद बैठक कर आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मो असलम खान, चंद्रपाल सिंह यादव, पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव मायाराम मादव आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।