सम्पूर्ण समाधान दिवस में नौ मामलों का निस्तारण

Mar 07, 2026 06:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - श्रावस्ती में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया, जिसमें डीएम और एसपी ने लोगों की शिकायतें सुनीं। कुल 40 शिकायतें आईं, जिनमें से 9 का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम अश्विनी कुमार पांडेय और एसपी राहुल भाटी ने अधिकारियों को जनता की शिकायतों का समय पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में नौ मामलों का निस्तारण

श्रावस्ती, संवाददाता। सभी तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम व एसपी ने लोगों की शिकायत सुनी। इस दौरान तीनों तहसील में कुल 40 शिकायतें आईं जिसमें से नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील भिनगा में डीएम अश्विनी कुमार पांडेय व एसपी राहुल भाटी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान डीएम व एसपी ने पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। यहां कुल 20 शिकायतें मिलीं। जिनमें से पांच शिकायतों का डीएम व एसपी ने मौके पर निस्तारण कराया।

डीएम ने कहा कि वह नियमित रूप से जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर प्रतिदिन निस्तारण करा रहे हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का समयपूर्वक निस्तारण कराएं। वहीं एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि पुलिस से संबंधित सभी शिकायतों का प्राथमिकता से समय पर निस्तारण करें। जमुनहा में प्राप्त 12 शिकायतों में से दो का इकौना में प्राप्त आठ शिकायतों में से दो का निस्तारण मौके पर कराया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।