मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन
कटरा में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया, जहां उल्टी, दस्त, बुखार, और पेट दर्द से पीड़ित मरीज आए। 31 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और दवाएं वितरित की गईं। डॉ. अदिति पटवा ने गर्मी से बचाव और खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दी।

कटरा। संवाददाता । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में उल्टी, दस्त, बुखार, पेट दर्द, शुगर के सर्वाधिक मरीज पहुंचें। मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उनका उपचार किया गया। स्वास्थ्य केंद्र पर 31 मरीजों का उपचारकरते हुए दवा वितरित किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.अदिति पटवा ने बताया कि इस समय लू से बचाव जरूरी है। लू लगने एवं भीषण गर्मी के कारण पेट दर्द, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने लोगों से गर्मी में खान पान पर संयम बरतने तथा मसाला वाली वस्तुओं का कम प्रयोग करने की सलाह दी।
यहां मेले में आए हुए मरीजों में 8उदर,4मधुमेह,7चर्म, 2एनीमिया,3उच्च रक्तचाप तथा अन्य 7 रोगी कुल 31 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उपचार किया गया और दवाएं दी गई। चिकित्सक डॉ शनि देव सिंह ने बताया कि मौसम तल्ख होने के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। मरीजों का उपचार करते हुए दवा किया गया साथ ही लोगों से गर्मी के मौसम में साफ पानी पीने और खानपान में सावधानी बरतने की अपील की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


