एक ही रात में तीन लोगों की भैंस चोरी
Mar 07, 2026 04:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
Shravasti News - इकौना के पूरैनिया अमारेभरिया गांव में शुक्रवार रात मवेशी चोरों ने धावा बोला। चोरों ने तीन लोगों के दरवाजे पर बंधी भैंसें चुरा लीं, जिनकी कीमत दो लाख रुपये से अधिक है। पीड़ितों ने पुलिस से भैंसों की बरामदगी की मांग की है।

इकौना। नवीन माडर्न थाना श्रावस्ती क्षेत्र के पूरैनिया अमारेभरिया गांव में शुक्रवार रात मवेशी चोरों ने धावा बोला। चोरों ने एक ही रात में तीन लोगों के दरवाजे पर बंधी उनकी भैंस चोरी कर ले गए। बताया जाता है कि ग्रामीण जगतराम व मिश्रीलाल वर्मा पुत्र दयाराम तथा अमिरिका पुत्र अनोखी की भैंस उनके दरवाजे पर शुक्रवार रात में बंधी थी। रात में चोर तीनों भैंस चोरी कर ले गए। जिनकी कीमत दो लाख रुपये से अधिक है। पीड़ितों ने पुलिस के तहरीर देकर बरामद कराए जाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


