Shravasti News: नहाते समय तालाब में डूबा युवक, मौत
Shravasti News: श्रावस्ती के इमलिया करनपुर के मछली पालन तालाब में 22 वर्षीय युवक सुहेल खान ने रविवार को अपने दोस्तों को बचाने की कोशिश की, लेकिन खुद पानी में डूब गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना एक साहसिकता के साथ समाप्त हुई।

Shravasti News: श्रावस्ती, संवाददाता। श्रावस्ती के इमलिया करनपुर के मछली पालन तालाब में नहाने गया पटपरगंज निवासी युवक रविवार को पानी में डूब गया था। बाद में उसे तालाब से निकालकर इलाज के लिए बहराइच ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया करनपुर के मछली पालन तालाब में पटपरगंज निवासी सुहेल खान (22) पुत्र शहजाद अपने दोस्तों के रविवार शाम साथ नहाने गये थे। इस दौरान उसके साथी तालाब में डूबने लगे। सुहेल ने जान की बाजी लगाकर सभी साथियों को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल दिया, लेकिन खुद गहरे पानी में डूब गया।
इस दौरान नहाने गए साथियों ने चीख पुकार सुन पहुँचे लोगों ने कड़ी मशक्कत कर उसे तालाब से बाहर निकाला। इस दौरान उसकी हल्की सांसें चल रही थी। उसे तत्काल इमलिया चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत में सुधार न होता देख चिकित्सक ने उसे बहराइच भेज दिया गया था। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


