ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश श्रावस्तीभाजपाईयों और अधिकारियों ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

भाजपाईयों और अधिकारियों ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

सचित्र 31 एसआरए पीआईसी 1- शनिवार को स्टेडियम में खिलाड़ियों के साथ मौजूद भाजपा...

भाजपाईयों और अधिकारियों ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
हिन्दुस्तान टीम,श्रावस्तीSat, 31 Jul 2021 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

सचित्र

31 एसआरए पीआईसी 1- शनिवार को स्टेडियम में खिलाड़ियों के साथ मौजूद भाजपा नेता

श्रावस्ती। संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग कर रहे भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया जा रहा है। इसके तहत खेल संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार को स्टेडियम में आयोजित दौड़ में भाजपा नेताओं के साथ ही अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री युवा मोर्चा शुभम अवस्थी के नेतृत्व में शनिवार को भिनगा स्टेडियम में दौड़ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल, श्रावस्ती विधायक राम फेरन पाण्डेय, जिलाधिकारी टी के शिबू, पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने दौड़ लगाकर भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रवासी शुभम अवस्थी एवं जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल के साथ चियर्स फॉर इंडिया कार्यक्रम के तहत वी स्पोर्ट इंडिया का नारा भी बुलंद किया। शुभम अवस्थी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रशुदत्त द्विवेदी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में हमारे एथलीट हमारी प्रेरणा के आधार वाक्य पर 23 जुलाई से 8 अगस्त तक चियर्स फॉर इंडिया कार्यक्रम चलाकर जनपद के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं खिलाड़ियों के साथ दौड़, योग, वेट लिफ्टिंग, साइक्लिंग आदि खेलकर टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया जा रहा है। चियर्स फॉर इंडिया कार्यक्रम में दिवाकर शुक्ला, रमन सिंह, आशुतोष पाण्डेय, रुद्र त्रिपाठी, अभिषेक पाण्डेय, अहम मिश्रा आदि के साथ दर्जनों खिलाड़ी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें