पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान सम्पन्न
भारतीय जनता पार्टी का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान श्रावस्ती में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा मिश्रीलाल वर्मा ने की। क्षेत्रीय मंत्री मणीन्द्र पांडेय ने पार्टी की विचारधारा और पंच निष्ठाओं पर प्रकाश डाला। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने मोदी सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख किया।

श्रावस्ती, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिले के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान चलाया जा रहा था। जिसका समापन रविवार को हुआ। जिलाध्यक्ष डा मिश्रीलाल वर्मा की अध्यक्षता में प्रशिक्षण अभियान के अंतिम दिवस समापन कार्यक्रम का आयोजन भिनगा के दीप वाटिका लान में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री मणीन्द्र पांडेय व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा रहे। क्षेत्रीय मंत्री मणीन्द्र पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का वैचारिक अधिष्ठान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन पर आधारित है। जिसके व्यष्टि, समष्टि, सृष्टि और प्रकृति जैसे चार महत्वपूर्ण आयाम है।
उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकात्मता, लोकतंत्र के प्रति निष्ठा, सामाजिक, आर्थिक विषयों पर गांधीवादी दृष्टिकोण, सर्वधर्म समभाव तथा मूल्य आधारित राजनीति जैसी पंच निष्ठाओं पर कार्य करती है। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री ने प्रशिक्षण आधारित प्रदर्शनी का शुभारम्भ भी किया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि 2014 से केन्द्र में मोदी जी की सरकार आने के बाद सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर कार्य करते हुए भारत को विश्व में विश्वगुरु की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल, शंकर दयाल पाण्डेय, दिवाकर शुक्ला, पूजा पाण्डेय, पुरुषोत्तम कौशल, नेकराम पाण्डेय, संजू तिवारी, अरुण पाण्डेय, विनोद साहू, सतीश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


