विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर निकाली गई जागरूकता रैली

Jul 11, 2023 10:00 pm IST
हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर निकाली गई जागरूकता रैली
संक्षेप:

Shravasti News - श्रावस्ती। संवाददाता विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाये जायेंगे। यह अभियान...

श्रावस्ती। संवाददाता

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाये जायेंगे। यह अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेंगे। इसके लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जागरुकता रैली निकाली गई। जिसे जिलाधिकारी कृतिका शर्मा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि बाल विवाह जनसंख्या बढ़ने का एक कारक है। ञइसके लिए हम लोगों को विशेष प्रयास करके लोगों को जागरूक करना होगा, ताकि वे अपने बेटा बेटियों का बाल विवाह न करें और बालिग होने पर निर्धारित उम्र में ही विवाह करें। इससे जनसंख्या स्थिर होगी।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा एपी सिंह की ओर से सभी कर्मचारियों को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शपथ दिलाया गया। सभा में उपस्थित समस्त एएनएम को प्रेरित करते हुए बताया कि पखवाड़े के दौरान जिन एएनएम की ओर से सर्वाधिक नसबंदी कराया जाएगा। उनको कार्यक्रम के समापन के दिन जिलाधिकारी महोदया की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वीके श्रीवास्तव, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा उदयनाथ, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी अभय प्रताप, डीसीपीएम राकेश गुप्ता, जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ पीएसयू सुलभ श्रीवास्तव, मोबियस फाउंडेशन विदुर कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख