छात्राओं को बताए उनके विधिक अधिकार, किया जागरूक

Apr 05, 2026 11:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - जमुनहा विकास क्षेत्र के हरदत्तनगर गिरंट महाविद्यालय में शनिवार को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को उनके विधिक अधिकारों, आत्मरक्षा और विभिन्न कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया गया। महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डा कौशलेन्द्र ने मिशन शक्ति अभियान के तहत बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा पर जोर दिया।

छात्राओं को बताए उनके विधिक अधिकार, किया जागरूक

गिरंटबाजार, संवाददाता। जमुनहा विकास क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय हरदत्तनगर गिरंट में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया गया। महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डा कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने विधिक अधिकार विषय पर जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को उनके संवैधानिक व कानूनी अधिकारों को बताया। उन्होंने कहा कि सरकार बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।उन्होंने किसी भी प्रकार के अन्याय, उत्पीड़न या भेदभाव की स्थिति में उन्हें किन-किन कानूनी प्रावधानों का सहारा लेना चाहिए इसकी जानकारी दी।

साथ ही उन्होंने महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों व हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में भी बताया। मिशन शक्ति प्रभारी डा नरेश ने छात्राओं को कौशल विकास से संबंधित पाठ्यक्रमों और रोजगार की जानकारी दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।