समय से शुरू हो उपचार तो ठीक होगी टीबी-कमांडेन्ट

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
Follow us on Google News
share

श्रावस्ती में 62वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा टीबी मुक्त भारत के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जवानों को टीबी के लक्षण, जांच प्रक्रिया और उपचार के बारे में जानकारी दी गई। कमांडेन्ट ने बताया कि समय पर पहचान और उपचार से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है।

समय से शुरू हो उपचार तो ठीक होगी टीबी-कमांडेन्ट

श्रावस्ती, संवाददाता। 62वीं वाहिनी एसएसबी कैम्प भिनगा में मंगलवार को टीबी मुक्त भारत के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें टीबी की जांच की गई। साथ ही जवानों को टीबी से बचाव व उनके लक्षण पहचाने के लिए जागरूक किया गया। शिविर का आयोजन कमांडेन्ट अमरेन्द्र कुमार वरुण की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें क्षय रोग विशेषज्ञ डा संत कुमार व उनकी टीम ने एसएसबी जवानों को टीबी की पहचान, जांच प्रक्रिया, उपचार, पोषण सहायता व टीबी निवारक उपचार से संबंधित जानकारी दी। कमांडेन्ट ने कहा कि टीबी एक गंभीर बीमारी जरूर है लेकिन लाइलाज नहीं है। समय से टीबी की पहचान हो जाय और समय से उपचार शुरू हो तो यह पूरी तरह ठीक हो जाती है।

वहीं डा संत कुमार ने कहा कि टीबी के लक्षण दिखते ही विशेषज्ञ चिकित्सक से सम्पर्क करें। समय पर जांच हो और सम्पूर्ण इलाज किया जाय तो यह पूरी तरह ठीक हो जाती है। उन्होंने बताया कि तीन सप्ताह से अधिक खांसी, खांसी के साथ कफ आना, कफ के साथ खून आना, नियमित रूप से शाम को हल्का बुखार आना आदि टीबी के लक्षण हो सकते हैं। यदि यह लक्षण दिखे तो चिकित्सक से परामर्श लें। इस दौरान टीबी रोग की प्रारंभिक पहचान के लिए वाहिनी के बल कर्मियों की चेस्ट स्क्रीनिंग भी की गई। इस मौके पर वरिष्ठ परामर्शदाता जीतेन्द्र मिश्रा, उपकमांडेन्ट सोनू कुमार, सहायक कमांडेन्ट डा कल्पना पाटील आदि मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।