ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश श्रावस्तीपुरस्कार घोषित गो तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा गया

पुरस्कार घोषित गो तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा गया

श्रावस्ती। संवाददाता गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस ने इनाम घोषित आरोपी को गिरफ्तार...

पुरस्कार घोषित गो तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा गया
हिन्दुस्तान टीम,श्रावस्तीFri, 25 Jun 2021 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रावस्ती। संवाददाता

गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस ने इनाम घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को थाने लाकर जेल भेज दिया गया। लम्बे समय से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

इकौना प्रभारी निरीक्षक कमला कान्त त्रिपाठी शुक्रवार को टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। इस दौरान मुखबिर से उन्हें सूचना मिली कि जिस गो-तस्कर वांछित आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। वह इकौना बाइपास स्थित पेट्रोलपंप के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और पेट्रोलपंप के पास से गो तस्कर आरोपी मनोज कुमार तिवारी पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम गुलवरिया थाना इकौना को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी पर गोवध अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से उसके सिर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस लगातार दबिश देकर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक के साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम शेखर मिश्रा, आरक्षी शाहिल शेख, अजीत, संजीव, महिला आरक्षी पूजा मिश्रा शामिल रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें