Art and Craft Exhibition Held at Ikouna Teacher Training Institute गणित में प्रवीन बानो व भाषा में सुधा को मिला पहला स्थान, Shravasti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsArt and Craft Exhibition Held at Ikouna Teacher Training Institute

गणित में प्रवीन बानो व भाषा में सुधा को मिला पहला स्थान

Shravasti News - श्रावस्ती में शिक्षक एवं प्रशिक्षण संस्थान इकौना में कला क्रॉफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। गणित में प्रवीन बानो और भाषा में सुधा सिंह को पहले पुरस्कार मिले। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संतोष कुमार सिंह ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्तीThu, 18 Sep 2025 09:00 PM
share Share
Follow Us on
गणित में प्रवीन बानो व भाषा में सुधा को मिला पहला स्थान

श्रावस्ती, संवाददाता। शिक्षक एवं प्रशिक्षण संस्थान इकौना में गुरुवार को कला क्रॉफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षक शिक्षिकाओं ने विषयवार प्रदर्शनी लगाई। गणित में प्रवीन बानो व भाषा में सुधा सिंह को पहला पुरस्कार मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कला क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे डायट प्राचार्य संतोष कुमार सिंह, कला प्रवक्ता ईश्वर चंद्र विद्यासागर व गिरीश चंद मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान कला प्रदर्शनी में ऑयल पेंटिंग, एक्रेलिक पेंटिंग, चारकोल पेंटिंग, वाटर कलर पेंटिंग तथा वर्ली, मांडणा, मधुबनी, गोंड, लिप्पन आदि भाषा व गणित संबंधित लोक कलाओं को प्रदर्शित किया गया।

मुख्य अतिथि संतोष कुमार सिंह ने कहा कि हम सबका कर्तव्य है कि हम अपनी क्रियाकलाप भाषा हो या गणित में हम संस्कृति का संरक्षण और संवर्द्धन करें। कार्यक्रम प्रभारी ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने कहा कि कला जीवन का उत्सव है। कला हमें सौंदर्य सृजन के साथ जीने की खुशी देती है। प्राथमिक स्तर पर गणित में प्रवीन बानो, भाषा में सुधा सिंह को पहला पुरस्कार मिला। इसी तरह उच्च प्राथमिक स्तर पर विज्ञान में सुरेंद्र कुमार यादव, सामाजिक विज्ञान में विवेक पटेल ने पहला स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। संचालन प्रवक्ता रेनू यादव ने किया। इस मौके पर ममता विमल, इमरान अहमद, अमित पाठक, ओम प्रकाश यादव, जितेंद्र कुमार, दिव्यप्रताप, स्वाति सिंह, अंशु रानी, शुभम पाठक, हाकिम सिंह आदि प्रवक्ता व शिक्षक मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।