
साखू की लकड़ी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
Shravasti News - श्रावस्ती में पश्चिमी सोहेलवा जंगल से एसएसबी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने साखू की लकड़ी ले जा रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी रवीन्द्र कुमार पर 2015 से 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे वन अधिनियम के तहत जेल भेजा गया है।
श्रावस्ती, संवाददाता। पश्चिमी सोहेलवा जंगल से एसएसबी व वन विभाग की संयुक्त टीम ने बाइक पर लादकर साखू की लकड़ी ले जा रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद लकड़ी व बाइक को टीम ने कब्जे में ले लिया। जिसके विरुद्ध वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। क्षेत्रीय वनाधिकारी पश्चिमी सोहेलवा पंकज चौधरी को शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि जंगल से कटान कर बेशकीमती साखू की चौपहला बोटा बाइक पर लाद कर एक व्यक्ति निकलने वाला है। सूचना पर रेंजर ने वन दारोगा अविनाश कुमार, अंजनी कुमार शुक्ला, वन रक्षक गौरव पटेल, सुशील कुमार सहित एसएसबी टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर नाकाबंदी कर दी।
इस दौरान लोनियन पुरवा चकमार्ग पर बाइक से लकड़ी लादकर जा रहे आरोपी को पकड़ लिया। जिसकी पहचान सिरसिया क्षेत्र के लोनियनपुरवा निवासी रवीन्द्र कुमार पुत्र मदन लाल के रूप में हुई। आरोपी को बाइक व लकड़ी सहित वन कार्यालय लाया गया। रेंजर ने बताया कि आरोपी वन माफिया किस्म का व्यक्ति है। उसके विरुद्ध वर्ष 2015 से लकड़ी के अवैध कटान के 19 आपराधिक मामले दर्ज है। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम तथा वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




