दौड़ में मृकुण्ड व ऊषा शुक्ला आईं प्रथम

Feb 25, 2026 04:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - कटरा में महामाया राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ अतुल शर्मा और विधायक प्रतिनिधि अवधेश कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बालक और बालिका वर्ग में दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें मृकुण्ड देव और ऊषा शुक्ला ने पहले स्थान प्राप्त किए।

दौड़ में मृकुण्ड व ऊषा शुक्ला आईं प्रथम

कटरा, संवाददाता। महामाया राजकीय महाविद्यालय श्रावस्ती में बुधवार को वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी देवीपाटन मण्डल गोण्डा प्रोफेसर डॉ अतुल शर्मा तथा विशिष्ठ अतिथि विधायक श्रावस्ती के प्रतिनिधि अवधेश कुमार पाण्डेय रहें। क्रीड़ा प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय प्राचार्य डॉ धर्मेन्द्र गुप्त ने अंगवस्त्र व बैज लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पर महाविद्यालय की बालिकाओं ने गणेश वन्दना, सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत व अन्य कई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने पिछले वर्ष के चैम्पियन को मशाल देकर खेल की शुरुआत की व परेड की सलामी ली।

खेल में सर्वप्रथम 100 मीटर बालक व बालिका वर्ग की दौड़ हुई जिसमें बालक वर्ग में मृकुण्ड देव प्रथम, अतुल कुमार मिश्र द्वितीय व अर्जुन पटेल को तृतीय स्थान मिला। बालिका वर्ग में ऊषा शुक्ला प्रथम, लक्ष्मी शुक्ला द्वितीय व कविता शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संयोजन क्रीड़ा प्रभारी डॉ उपेन्द्र कुमार सोनी ने किया और कार्यक्रम का संचालन डॉ आशुतोष मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ कौशलेंद्र विक्रम सिंह, डॉ नरेश कुमार, डॉ हैदर अली, डॉ श्याम नारायण वर्मा,समाजसेवी प्रवीण बौद्ध, पवन कुमार सिंह बौद्ध, सिद्धनाथ जायसवाल, नरेंद्र जायसवाल सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।