विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Feb 17, 2026 05:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - श्रावस्ती के पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय चहलवा में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला समन्वयक सपना सोनी और ब्लाक अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्रों ने सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उपस्थित लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

श्रावस्ती, संवाददाता। पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय चहलवा में मंगलवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला समन्वयक सपना सोनी व प्राथमिक शिक्षक संघ हरिहरपुररानी के ब्लाक अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र व छात्राओं की ओर से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मनमोहक सांस्कृतिक, देशभक्ति व लोकगीत पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिला समन्वयक ने उपस्थित छात्र, छात्राओं तथा अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने व शिक्षण के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

वहीं अनूप श्रीवास्तव ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कदीर अहमद ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले व शैक्षणिक, खेलकूद तथा अन्य सह-पाठयक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर एआरपी रईस अहमद, सहायक शिक्षक अंकित श्रीवास्तव, सोनाली शुक्ला सहित अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।