नई जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने श्रावस्ती की कमान संभाली, सुशासन और पारदर्शिता का लिया संकल्प

Apr 21, 2026 12:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - श्रावस्ती की नई जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण किया। 2016 बैच की आईएएस अधिकारी, उन्होंने कानून व्यवस्था, विकास कार्यों और जनता की समस्याओं के समाधान पर जोर देने का वादा किया। उनके नेतृत्व में जनपद में सुशासन और पारदर्शिता के लिए काम किया जाएगा।

नई जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने श्रावस्ती की कमान संभाली, सुशासन और पारदर्शिता का लिया संकल्प
श्रावस्ती, संवाददाता। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने मंगलवार को जनपद श्रावस्ती की कमान संभाल ली। उन्होंने श्रावस्ती के 38वें जिलाधिकारी के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। श्रावस्ती का कार्यभार संभालने से पूर्व वे उत्तर प्रदेश शासन के नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थीं। उनके अनुभव और प्रशासनिक दक्षता से जनपद के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं को सर्वोच्च स्थान देते हुए जनपद में सुशासन और पारदर्शिता के साथ काम किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचे।

कानून व्यवस्था और विकास कार्यों पर रहेगा विशेष ध्यान

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
जिलाधिकारी ने बताया कि वे जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, विकास कार्यों की गति तेज करने और शिकायतों के प्रभावी समाधान पर विशेष ध्यान देंगी। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि हर व्यक्ति की बात सुनी जा सके और उसका समाधान हो सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अशोक कुमार, उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव, संजय कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनीत कुमार सहित तमाम संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।