Shravasti News: बाइक सवार ने मारी टक्कर

हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
Follow us on Google News
share

Shravasti News: श्रावस्ती के सोनवा क्षेत्र के महराजगंज निवासी मंगल (55) शुक्रवार को बाजार से घर लौटते समय बाइक से टकरा गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां हालत में सुधार ना होने पर जिला चिकित्सालय भिनगा भेजा गया। बाइक चालक मौके से फरार हो गया।

Shravasti News: बाइक सवार ने मारी टक्कर

Shravasti News: श्रावस्ती। सोनवा क्षेत्र के ग्राम महराजगंज निवासी मंगल (55) शुक्रवार को रतनापुर बाजार आए थे। देर शाम बाजार से पैदल घर जाते समय पीछे से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने मंगल को निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया। वहां पर हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने घायल को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जबकि बाइक चालक मौके से बाइक लेकर फरार हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।