छात्रवृत्ति परीक्षा में 62 उत्तीर्ण, पटना के 19 छात्र शामिल
Shravasti News - श्रावस्ती में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृति परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ है। 62 छात्रों ने सफलता पाई, जिसमें उच्च प्राथमिक स्कूल पटना खरगौरा के 19 छात्र शामिल हैं। प्रभु यादव ने पहला और कौशल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सभी सफल छात्रों को तीन साल में 50 हजार रुपए छात्रवृत्ति मिलेगी।

श्रावस्ती,संवाददाता। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृति परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें जिले के 62 छात्रों ने सफलता पाई है। इसमें उच्च प्राथमिक स्कूल पटना खरगौरा के 19 छात्र शामिल हैं। जमुनहा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय लालपुर हरीडीह के छात्र प्रभु यादव ने पहला व हरिहरपुररानी क्षेत्र के पटना खास उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र कौशल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय पटना खास के सर्वाधिक 19 छात्रों ने यह परीक्षा पास की। विद्यालय के प्रभारी प्रधान शिक्षक अशोक यादव ने बताया कि इस स्कूल के 19 छात्रों ने आवेदन देकर परीक्षा में भाग लिया था।
जिसमें सभी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा पास करने वाले छात्रों को तीन साल में 50 हजार रुपए छात्रवृत्ति मिलेगी। लालपुर हरीडीह के प्रधान शिक्षक मुनव्वर मिर्जा ने बताया कि उनके स्कूल के प्रभु यादव, आयशा बानो, गुलाम मुहम्मद व गोविंद लाल ने परीक्षा पास की है। इस परीक्षा के लिए जिले से कुल 326 आवेदन हुए थे। जबकि 63 सीटें आवंटित हुई थीं। इनमें 62 छात्र-छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया। बच्चों की सफलता से शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी की लहर है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



