शादी से लौट रही 13 वर्षीया शिल्पी को तेज रफ्तार बाइक ने रौंदा, जिला अस्पताल रेफर
श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत फुलवरिया के मजरा खनवापुर में 13 वर्षीय बच्ची शिल्पी शादी समारोह से लौटते समय तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल बच्ची को जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर स्पीड ब्रेकर और रोशनी की व्यवस्था की मांग की है।
श्रावस्ती, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत फुलवरिया के मजरा खनवापुर में उस समय कोहराम मच गया, जब गाँव की एक 13 वर्षीया मासूम बच्ची शादी समारोह से घर लौटते वक्त तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया है। खनवापुर निवासी भगवान दीन की 13 वर्षीया बेटी शिल्पी गुरुवार की शाम गाँव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। रात होने पर जब वह समारोह से अपने घर की ओर लौट रही थी, तभी बहराइच-मल्हीपुर मार्ग पार करते समय मल्हीपुर की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शिल्पी सड़क पर जा गिरी और उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े आए।
घटनास्थल पर पहुँचें लोग
घटनास्थल पर पहुँचे लोगों ने देखा कि सड़क पर घायल पड़ी बच्ची भगवान दीन की बेटी शिल्पी है। उसके सिर और शरीर पर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बच्ची को मोटरसाइकिल पर ही जिला अस्पताल बहराइच पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया।
मोटरसाइकिल सवार फरार
टक्कर मारने के बाद मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया। रात में अचानक हुई घटना के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने इस घटना के लिए हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रशासन से सड़क पर स्पीड ब्रेकर और रात्रिकालीन रोशनी की व्यवस्था करने की माँग की है। फिलहाल शिल्पी का जिला अस्पताल में उपचार जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


