आईडी मांगने पर होटल में फायरिंग और तोड़फोड़, हंगामे के बाद कर्मचारियों को पीटा
सहारनपुर जिले के देवबंद में स्टेट हाईवे पर स्थित एक होटल पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। आईडी मांगने पर गुस्साए लोगों ने होटल में तोड़फोड़ करते हुए हंगामा किया। जब तक पुलिस पहुंचती तब तक युवकों ने होटल को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया था।

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में बाइक सवार युवकों ने जमकर दहशत फैलाई। देवबंद में स्टेट हाईवे पर स्थित एक होटल पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। आईडी मांगने पर गुस्साए लोगों ने होटल में तोड़फोड़ करते हुए हंगामा किया। जब तक पुलिस पहुंचती तब तक युवकों ने होटल को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया था। कुछ देर बाद सूचना पर कोतवाली देवबंद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस युवकों की पहचान करने में जुटी है।
देवबंद में स्टेट हाइवे स्थित वीआईपी रोज होटल पर रविवार सुबह बाइक सवार कुछ युवक पहुंचे। होटल पर पहुंचने से युवकों ने रिसेप्शन पर मौजूद कर्मचारी से किराए पर कमरा मांगा। इस दौरान एक युवक ने अपनी आईडी दी, जबकि अन्य युवकों से आईडी मांगी गई तो वह गाली गलौज करने लगे। देखते ही देखते ही बात इस हद तक बढ़ी कि युवकों ने फायरिंग करते हुए दहशत फैला दी। इसके बाद हंगामा करते हुए तोड़फोड़ भी की। युवकों ने होटल कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा, उनकी भी पिटाई कर दी। किसी तरह होटल कर्मचारियों ने कमरों में छिपकर अपनी जान बचाई। गोलियां लगने से होटल के शीशे टूट गए।
पांच राउंड फायरिंग कर भागे हमलावर
बताया जा रहा है कि मारपीट और तोड़फोड़ के बाद आरोपी युवक बाहर निकल गए और होटल पर करीब पांच राउंड फायरिंग कर दी। गोली लगने से होटल के शीशे टूट गए। डर की वजह से होटल कर्मचारियों ने छिपकर जान बचाई। पुलिस के पहुंचने से पूर्व आरोपी युवक फरार हो गए। कोतवाली देवबंद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। होटल मालिक विपिन कुमार ने तहरीर देते हुए बताया कि युवक कमरे के लिए आए थे, लेकिन आईडी मांगने पर विवाद हो गया। वहीं, एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
स्कूल में घुसकर तोड़फोड़-मारपीट करने का मुकदमा
दो दिन पहले प्रयागराज से भी तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया था। सिविल लाइंस स्थित एक निजी स्कूल में 20 सितंबर 2025 को घुसकर तोड़फोड़, मारपीट करने और लाखों रुपये की लूट का मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित मेंहदौरी कॉलोनी निवासी अधिवक्ता गिरीश चंद्र तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने शिवांश अस्थाना, आकाश अस्थाना निवासी बेनीगंज, सुशील कुमार पांडेय निवासी मूरतगंज, अनुराग गौरव खरे निवासी जार्जटाउन, प्रतीक द्विवेदी निवासी नीबी कला झूंसी और राजेश पांडेय के साथ ही पंद्रह-बीस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Dinesh Rathourदिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट
पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर
यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका
(डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर
आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और
डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल
वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब
एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो
उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने
करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में
प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी
है।


