Hindi NewsUP NewsShooters shot two wolves after they abducted the innocent child
बहराइच में भेड़ियों की दहशत, मासूम को उठा ले जाने के बाद शूटरों ने दो आदमखोरों को मारी गोली

बहराइच में भेड़ियों की दहशत, मासूम को उठा ले जाने के बाद शूटरों ने दो आदमखोरों को मारी गोली

संक्षेप:

बहराइच के मां के साथ सो रही एक एक वर्षीय बच्ची को भेड़िया उठा ले गया। बच्ची की चीख सुनकर मां और परिजन दौड़े, लेकिन भेड़िया गन्ने के खेत और झाड़ियों में भाग गया। वहीं, शूटरों ने देर शाम दो भेड़ियों को मार गिराया। 

Dec 13, 2025 07:09 pm ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

यूपी के बहराइच जिले में भेड़ियों की दहशत बरकरार है। कैसरगंज थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गोड़हिया नंबर-4 के मजरे जरूवा में शनिवार की तड़के घर के बरामदे में अपने मां के साथ सो रही एक वर्षीय बच्ची को भेड़िया उठा ले गया। भेड़िया के उठाने पर बच्ची चीखी तो मां जाग गई और शोर मचाया। परिजन बचाने को दौड़े लेकिन गन्ने के खेत में चला गया। काम्बिंग टीम को मांस के टुकड़े और हड्डी के अवशेष मिले हैं। पोस्टमार्टम को भेजा गया है। वहीं, देर शाम वन विभाग के शूटरों ने दो भेड़ियों को गोली मार दी। यह भेड़िया घटनास्थल से कुछ दूरी पर था। भेड़िए के हमले में अब तक 10 मौतें हो चुकी हैं और दो बच्चे लापता हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी के अनुसार राजकुमार की पत्नी राम कुमारी अपनी एक साल की बेटी आरवी उर्फ पिंकी के साथ अपने घर के बरामदे में सो रही थी। तड़के पांच बजे के आसपास अचानक एक भेड़िया आया और उसे मां के बगल से अपने जबड़े मे दबोच कर भाग निकला। शोर के साथ कोहराम मच गया। लोग लाठी डंडा लेकर भेड़िए के पीछे दौड़े लेकिन वह गन्ने के खेत और झाड़ियों में चला गया। सूचना पर एसएचओ बृजेन्द्र कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे।

ये भी पढ़ें:भीड़ ने खूंखार कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, 9 लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर काटा था

कैसरगंज रेंजर ओंकार नाथ यादव व उनकी टीम भी पहुंची। बच्ची की तलाश में टीम लगी। बच्ची की तलाश में गन्ने के खेतों में तलाश कर रहे है। प्रभारी निरीक्षक बृजेन्द्र कुमार मिश्र मय फोर्स के मौके पर भेड़िए की तलाश मे जुटे हैं। परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। डीएफओ राम सिंह का कहना है कि तलाशी का अभियान जारी है। हालांकि, एक भेड़िए को शूटरों ने शूट भी किया है।

चार महीने के बच्चे को भेड़िए ने मार डाला, अवशेष मिले

इससे पहलेत कैसरगंज इलाके के एक गांव में भेड़िया चार महीने के बच्चे को मार डाला। देर रात बच्चा मां के पास सोया था। तभी भेड़िया दबोच कर भाग निकला। वन विभाग और पुलिस टीम पहुंची और ड्रोन कैमरों से तलाश शुरू हुई तो घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में शरीर के अवशेष और बच्चे के कपड़े मिले हैं जिससे शिनाख्त हो सकी है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |