ससुर की मौत से सदमे में आई बहू ने जहर खाकर दे दी जान, 4 दिन से त्याग दिया था भोजन

Jan 05, 2026 12:03 am ISTAjay Singh संवाददाता, बहराइच
share

ससुर की अचानक मौत से आहत भूरे की बहू पवित देवी ने चार दिनों से भोजन त्याग दिया था। वह बदहवास सी रह रही थी। घरवालों ने उसे सदमे से उबारने की कोशिश की मगर कामयाबी नहीं मिली। ससुर के देहांत के बाद से ही वह पूरी तरह गुमसुम थी। इसी दुख और चिंता में शनिवार को पवित ने जहर खा लिया।

ससुर की मौत से सदमे में आई बहू ने जहर खाकर दे दी जान, 4 दिन से त्याग दिया था भोजन

उत्तर प्रदेश के बहराइच में अपने ससुर की अचानक मौत से सदमे में आ गई पुत्रवधू ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एंबुलेंस से मेडिकल कालेज में लाकर भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की लेकिन उसे बचा नहीं पाए। महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। हर कोई इससे दुखी है और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना जता रहा है।

बहराइच के मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के निद्धिपुरवा गांव के मजरे चितलहवा निवासी चार दिन पहले हरीराम के पिता भूरे की मौत हो गई थी। घर का सारा खर्च उठाने वाले ससुर की अचानक मौत से आहत भूरे की बहू पवित देवी ने चार दिनों से भोजन त्याग दिया था। वह बदहवास रह रही थी। उसे घरवालों ने सदमे से उबारने की कोशिश की मगर कामयाबी नहीं मिली। ससुर के देहांत के बाद से ही वह पूरी तरह गुमसुम थी। गांववालों का कहना है कि ससुर के न रहने के गम के साथ ही उसे पूरे परिवार के भविष्य की चिंता सता रही थी। इसी दुख और चिंता में शनिवार को पवित ने जहर खा लिया।

जहर खाने के बाद पवित की हालत बिगड़ने लगी। तब परिवारीजनों को इसकी भनक लगी। पवित के जहर खाने की बात पता चली तो सबके होश उड़ गए। परिवारवालों ने आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। लेकिन भर्ती कराए जाने के बाद पवित की हालत लगातार गंभीर होती चली गई।

डॉक्टरों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की लेकिन हालत नहीं संभली। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद देर शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मार्च्युरी में रखवाया है। चार दिनों के भीतर एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से घर में हाहाकार मचा है। गांव में भी हर कोई इससे दुखी है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |