Hindi NewsUP Newsshiksha mitra shot dead after leaving home late at night killer unknown
देर रात घर से बाहर निकलीं शिक्षा मित्र की गोली मारकर हत्या, कातिल अज्ञात

देर रात घर से बाहर निकलीं शिक्षा मित्र की गोली मारकर हत्या, कातिल अज्ञात

संक्षेप:

उन्नाव के गोकुलपुर गांव निवासी 38 वर्षीय श्रीकांती पत्नी ओमकार पासी गांव के ही प्राथमिक स्कूल में शिक्षामित्र के पद पर तैनात थीं। मंगलवार की देर रात वह घर से बाहर निकलीं, तभी किसी ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर घरवाले और आसपास के लोग दौड़े तो देखा श्रीकांती खून से लथपथ पड़ी थीं।

Jan 28, 2026 08:32 pm ISTAjay Singh संवाददाता, उन्नाव
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के असोहा थानाक्षेत्र के गोकुलपुर गांव में शिक्षामित्र की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को शक है कि वारदात में किसी करीबी व्यक्ति का हाथ हो सकता है।

गोकुलपुर गांव निवासी 38 वर्षीय श्रीकांती पत्नी ओमकार पासी गांव के ही प्राथमिक स्कूल में शिक्षामित्र के पद पर तैनात थीं। मंगलवार देर रात वह घर से बाहर निकलीं, तभी किसी ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर घरवाले और आसपास के लोग दौड़े तो देखा श्रीकांती खून से लथपथ पड़ी थीं।

घरवाले जब तक उन्हें अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। एसपी जय प्रकाश सिंह और सीओ तेज बहादुर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। जिस वक्त श्रीकांती की हत्या हुई।

उस वक्त घर में पति और 13 वर्षीय बेटी रिया ही थी। उनका 15 वर्षीय बेटा रौनक अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई करता है। मां की हत्या से बेटा और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह ने बताया कि गोली मारने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी। जांच के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

प्रथम दृष्टया किसी परिचित के वारदात को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आ रहा है। सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम की गहराई से छानबीन की जा रही है। जल्द ही इस घटना के लिए जिम्मेदार सलाखों के पीछे होंगे।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
;;
;