उससे नफरत थी...प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने गैंगस्टर पति का मर्डर किया; CCTV से खुलासा

Apr 09, 2026 03:37 pm ISTsandeep हिन्दुस्तान, संवाददाता, कानपुर
share

आरती ने बताया कि शादी के 25 साल बाद भी उसका पति मारता पीटता था। पति की प्रताड़ना से तंग आकर वह उससे नफरत करने लगी थी। पति ने हमीरपुर फॉरेस्ट कांड कर दिया। जिसमें गांव का सबलू खान उर्फ शफात भी आरोपित था। पति के जिलाबदर पर उसकी और सबलू की नजदीकियां बढ़ गईं। सबलू के साथ मिलकर पति की हत्या की।

उससे नफरत थी...प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने गैंगस्टर पति का मर्डर किया; CCTV से खुलासा

हमीरपुर फॉरेस्ट कांड के मुख्य आरोपित हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर आशीष कुमार शर्मा की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। घटना के बाद कानपुर की चकेरी पुलिस टीम ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके बाद आरोपित पत्नी तक पहुंची। वहीं हत्या में शामिल महिला का प्रेमी सबलू खान उर्फ शफात फरार चल रहा है। पत्नी के अनुसार पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसने वारदात को अंजाम दिया था। हिस्ट्रीशीटर आशीष शर्मा उर्फ कन्हैया को हमीरपुर पुलिस ने जिलाबदर किया था। वह श्याम नगर में किराये में रहकर राजमिस्त्री का काम कर रहा था।

प्रेमी के साथ गला दबाकर हत्या की थी

मूलरूप से हमीरपुर स्थित गांधी नगर नई बस्ती कालपी चौराहा निवासी 52 वर्षीय आशीष कोतवाली थाना से हिस्ट्रीशीटर व गैंगस्टर था। 18 अगस्त 2022 को आशीष ने अपने साथियों के साथ मिलकर सिटी फॉरेस्ट घूमने गई युवती से छेड़खानी की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपित को जेल भेजा था। जमानत पर छूटने के बाद पुलिस ने जिलाबदर किया। दो अप्रैल को आशीष का फोन बंद आने पर बेटा लवकुश वहां पहुंचा, तो कमरे में आशीष का शव मिला। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि पर पुलिस ने आशीष के बेटे की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया।

सीसीटीवी में दिखे थी आरती और उसका प्रेमी

एडीसीपी पूर्वी अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि घटना के बाद पुलिस टीम ने जांच शुरू की तो सीसी कैमरों की फुटेज में एक महिला और युवक उसके कमरे में जाते और बाहर आते दिखे। पुलिस सीसी कैमरे खंगालते आशीष के गांव हमीरपुर पहुंची। ग्रामीणों से पता चला फुटेज में मौजूद महिला आशीष की पत्नी आरती है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार देर रात नौबस्ता चौराहा के पास से आरती को उस वक्त गिरफ्तार किया। जब वह अपने प्रेमी के साथ शहर छोड़कर भागने की फिराक में थी। फिलहाल पुलिस ने आरती को जेल भेज दिया है और प्रेमी सबलू की तलाश कर रही है।

पति की प्रताड़ना से तंग आकर की हत्या

आरती ने बताया कि शादी के 25 साल बाद भी उसका पति मारता पीटता था। पति की प्रताड़ना से तंग आकर वह उससे नफरत करने लगी थी। पति ने हमीरपुर फॉरेस्ट कांड कर दिया। जिसमें गांव का सबलू खान उर्फ शफात भी आरोपित था। पति के जिलाबदर पर उसकी और सबलू की नजदीकियां बढ़ गईं। उसने सबलू के साथ मिलकर पति की हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि सीसी कैमरों की फुटेज में सलवार सूट पहने हुए एक महिला और युवक हिस्ट्रीशीटर के कमरे में जाते दिखे थे। महिला ने पुलिस को चकमा देने को सुनसान जगह सलवार सूट उतारकर साड़ी पहन ली। उसके बाद वह अपने प्रेमी संग हमीरपुर चली गई।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।