स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की तबीयत बिगड़ी, प्रयागराज माघ मेले में ठंड से शंकराचार्य बीमार
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि लगातार ठंड में खुले स्थान पर बैठने के कारण उनकी सेहत पर असर पड़ा है। बीमार होने के आज वह अपनी वैन में बैठे हैं।

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की तबीयत बिगड़ने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि लगातार ठंड में खुले स्थान पर बैठने के कारण उनकी सेहत पर असर पड़ा है, जिसके चलते वे बीमार हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के बावजूद अब तक किसी चिकित्सक द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण नहीं किया गया है। इसे लेकर उनके अनुयायियों और समर्थकों में भी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि शंकराचार्य की उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए तत्काल चिकित्सकीय देखरेख आवश्यक है।हालांकि, उनके स्वास्थ्य को लेकर अब तक कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन या प्रशासनिक बयान जारी नहीं किया गया है। न ही यह स्पष्ट हो पाया है कि उनकी स्थिति कितनी गंभीर है।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के अस्वस्थ होने की खबर फैलते ही उनके अनुयायियों द्वारा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की जा रही है। साथ ही मांग की जा रही है कि जल्द से जल्द डॉक्टरों की टीम द्वारा उनकी जांच कराई जाए, ताकि स्थिति पर पूरी तरह स्पष्टता आ सके। प्रशासन और संबंधित संस्थाओं की ओर से इस मामले में आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
आपको बता दें कि प्रयागराज में माघ मेला संगम की रेती पर चल रहा है। लेकिन राजनीतिक गलियारे में इसको लेकर सियासत तेज है। मौनी अमावस्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुए बवाल को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्राधिकरण को लेकर विवाद लगातार जारी है। मेला प्राधिकरण की ओर से अब तक स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को दो नोटिसें जारी हो चुकी हैं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ओर से दोनों नोटिस का जवाब भी दिया जा चुका है। वहीं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने मेला प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा है कि सभी नोटिसों का जवाब दिया जाएगा। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कल सीएम योगी के बयान का भी जवाब दिया। इसके पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से अपील भी की।

लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।
और पढ़ें



