शंकराचार्य मामले में नया ट्विस्ट, युवक का दावा- आशुतोष ने बेटियों से झूठे आरोप लगाने का बनाया दबाव

Feb 24, 2026 06:35 am ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़े कथित यौन शोषण मामले में नया मोड़ सामने आया है। एक युवक ने दावा किया है कि आशुतोष पांडेय ने उस पर अपनी बेटियों से शंकराचार्य के खिलाफ झूठे आरोप लगवाने का दबाव बनाया।

शंकराचार्य मामले में नया ट्विस्ट, युवक का दावा- आशुतोष ने बेटियों से झूठे आरोप लगाने का बनाया दबाव

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगाने वाले आशुतोष पांडेय को लेकर नया मोड़ सामने आया। रमाकांत दीक्षित नाम के युवक ने दावा किया है कि उस पर शंकराचार्य के खिलाफ झूठा आरोप लगाने का दबाव बनाया गया था। युवक का कहना है कि उससे फोन पर आशुतोष पांडेय से बात कर आरोप लगाने के लिए कहा गया, लेकिन उसने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया।

शाहजहांपुर के रहने वाले रमाकांत दीक्षित ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगाने वाले आशुतोष पांडेय पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ‘तीन लोग मेरे पास आए और मेरे फोन पर आशुतोष पांडे से बात कराई। उन्होंने हमसे कहा कि स्वामीजी को थोड़ा ठीक करने की ज़रूरत है। उन्होंने शंकराचार्य जी पर आरोप लगाने की बात कही। मैंने उनसे कहा कि आप मेरी बेटियों के बारे में ऐसी बातें कैसे कह सकते हैं... मैं शंकराचार्यजी से मिला हूं। मैंने शंकराचार्यजी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।’

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

रमाकांत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘मेरे पास तीन लोग आए, उन्होंने आशुतोष पांडेय जी को फोन लगाया, उधर से आवाज आई कि मैं आशुतोष पांडेय बोल रहा हूं, नहीं पहचान पाए। तो फिर उन्होंने कहा आशुतोष पांडेय याद करिए तो हमने कहा दादा प्रणाम। हमें याद आया कि वही जो है, ब्राह्मण सभा वाला संगठन चलाते थे। उन्होंने कहा छोटा सा काम है तुमसे। तो हमने कहा क्या काम है? आशुतोष ने कहा कि ये विश्वसनीयता लोगों से ही कहा जा सकता है और मुझे लगा कि आप मना नहीं करेंगे। तो हमने कहा बताइए कैसा काम है? तो उन्होंने कहा एक स्वामी जी हैं, वो जरा परेशान करते रहते हैं, उनको सही करना है। मैं कहता हूं वो तुम्हारी बच्चियां हैं और उसे बुलवाना। हमने कहा, मेरी बच्ची बहुत छोटी है, आपको शोभा नहीं देता है। लेकिन नहीं अरे यार, तुमसे कह रहे हैं, हम तुम्हारी सुरक्षा की गारंटी ले रहे हैं। हम हर तरीके पैसे से लेकर से सारी चीजें हम आपको मजबूत करेंगे। हमने कहा, मेरे पास भैया, हमारे पास गाड़ी है, घर है, मकान है, सब कुछ है। हमने कहा, मुझे इस चीज की आवश्यकता नहीं है मैं ऐसा नहीं करूंगा।’

रमाकांत ने शंकराचार्य से की मुलाकात

रमाकांत दीक्षित ने कहा कि उसकी शंकराचार्य जी से मुलाकात का उद्देश्य केवल अपनी स्थिति स्पष्ट करना था। उसने कहा, 'मैं यह बताना चाहता था कि मेरा न तो उनसे, न उनके मठ से और न ही शंकराचार्य जी से किसी प्रकार का कोई संबंध है। मैंने उन पर किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही भविष्य में ऐसा करूंगा।'

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।