Shamli News: खेत में आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: सोमवार को गांव खंदरावली में एक किसान के खेत में आम के पेड़ से 26 वर्षीय युवक परीक्षित का शव लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच से मामला आत्महत्या का लगता है, लेकिन वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा।

खेत में आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
खेत में आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Shamli News: थाना क्षेत्र के गांव खंदरावली में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक किसान के खेत में आम के पेड़ से युवक का शव रस्सी के सहारे लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कांधला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गांव किवाना निवासी 26 वर्षीय परीक्षित के रूप में हुई है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव खंदरावली निवासी किसान रविंद्र के खेत में आम के पेड़ पर सोमवार को ग्रामीणों ने एक युवक का शव लटका देखा।

शव दिखाई देने पर आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल की जांच पड़ताल की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान क्षेत्र के गांव किवाना निवासी परीक्षित के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दे दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशामलीShamli News: खेत में आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव