Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsYouth Conference Promotes Self-Reliant India Initiative with Focus on Indigenous Products
आत्मनिर्भरता विकसित भारत की आधारशिला : वरुण गोयल

आत्मनिर्भरता विकसित भारत की आधारशिला : वरुण गोयल

संक्षेप:

Shamli News - शामली में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत एक भव्य युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि वरुण गोयल ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर जोर दिया और कहा कि आत्मनिर्भरता...

Oct 29, 2025 01:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

शामली। भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत एक भव्य युवा सम्मेलन का आयोजन सिल्वर बेल्स कॉलेज में किया गया। सम्मेलन मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल ने विकसित भारत के लिए स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर बल दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प की आधारशिला है। उन्होंने युवाओं से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को प्रोत्साहित करते हुए वोकल फॉर लोकल का संदेश दिया और कहा कि आत्मनिर्भरता ही भारत को विश्व गुरु बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” हमारा संकल्प और शक्ति दोनों है। जब देश का हर नागरिक स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करेगा, तभी भारत आत्मनिर्भर बनेगा। जिला प्रवासी वीनस शर्मा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे किसान, मजदूर और नौजवानों के हितों को केंद्र में रखकर स्वदेशी को अपनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में युवाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री नंदू राणा एवं अक्षय चौहान ने संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन में क्षेत्रीय मंत्री विनीत बालियान, नीरज गौतम, दामोदर सैनी, पुनीत द्विवेदी, विवेक प्रेमी, सचिन जैन, तेजस्वी पंवार, गौरव विश्वकर्मा, गौरव मित्तल, सन्नी शर्मा, सौरभ खैवाल, आशीष कश्यप, सुनील कोरी, अंकित सैनी, वैभव शर्मा, अनुज धानिया, नितिन गोयल, सुनील प्रधान आदि मौजूद रहे।