Shamli News: आवारा पशु पकड़ने का विरोध करने पर युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: थाना क्षेत्र के भनेड़ा गांव में एक युवक के साथ आवारा पशु पकड़ने का विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट की गई। पीड़ित अमरीश ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस जांच करने का आश्वासन दे रही है।

Shamli News: आवारा पशु पकड़ने का विरोध करने पर युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी

Shamli News: थाना क्षेत्र के भनेड़ा गांव में आवारा पशु पकड़ने का विरोध करने पर एक युवक के साथ कथित रूप से लाठी-डंडों से मारपीट की गई। पीड़ित ने थाना कांधला में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा निवासी अमरीश कुमार पुत्र सोमपाल ने थाना प्रभारी को दी गई तहरीर में बताया कि वह शनिवार शाम करीब छह बजे असारा की ओर स्थित अपने खेत से घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव के निकट पहुंचने पर उसने आशीष पुत्र सीताराम को अपने कुछ साथियों के साथ एक आवारा गाय को पकड़वाते हुए देखा।

अमरीश के अनुसार, जब उसने इसका विरोध करते हुए ऐसा न करने को कहा, तो आशीष और उसके साथ मौजूद लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके साथ गाली-गलौज भी की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। शोर-शराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।