पुलिस हिरासत में वसूली का आरोप, पीड़ित ने वीडियो वायरल कर एसपी ऑफिस पर दी आत्महत्या की चेतावनी
कांधला के मोहल्ला खेल के एक युवक ने पुलिस पर अवैध हिरासत और वसूली का गंभीर आरोप लगाया। उसने एक वायरल वीडियो में कहा कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या करेगा। युवक ने पुलिस पर पैसे मांगने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस में हड़कंप मच गया है।

कांधला। कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी एक युवक ने पुलिस पर अवैध हिरासत और वसूली के गंभीर आरोप लगाते हुए रविवार को सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल कर दिया। साथ ही, उसने न्याय न मिलने पर शामली स्थित एसपी कार्यालय के सामने आत्महत्या करने की चेतावनी भी दी है। मोहल्ला खैल निवासी आरिफ पुत्र लतीफ ने अपने वीडियो और एडीजी मेरठ व एसपी शामली को भेजे शिकायती पत्र में देते हुए बताया कि बीते शुक्रवार को मोहल्ले में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद वह सरकारी अस्पताल पहुंचा था, जहां दूसरे पक्ष ने उसके साथ भी मारपीट की।
उसका आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने उसे ही अवैध रूप से थाने में हिरासत में रखा और छोड़ने के बदले 16 हजार रुपये वसूल लिए साथ ही कुछ पुलिसकर्मियों पर मारपीट और अपराधियों जैसा व्यवहार करने के आरोप भी लगाए गए हैं। युवक ने वीडियो वायरल करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वह एसपी कार्यालय के सामने आत्महत्या कर लेगा। घटना के परिपेक्ष में पीड़ित व्यक्ति का 24 घंटे के भीतर सोशल मीडिया पर वायरल दूसरा वीडियो है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप जैसी स्थिति बन गई है। इस संबंध में सीओ कैराना हेमंत कुमार को मामले की जांच सौपी गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


