युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर अपहरण करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

थानाभवन में एक युवक ने बताया कि उसकी बहन को पड़ोसी समीर कुरैशी ने नशीला पदार्थ खिलाकर अपहरण कर लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की और युवती को सहारनपुर के थाना- मंडी से बरामद किया। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट और बलात्कार किया। परिजन ने कार्रवाई की मांग की है।

युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर अपहरण करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

थानाभवन। नगर निवासी एक युवक ने थाने मे तहरीर देते हुए बताया कि वह अनुसूचित जाति से है और वह अपनी बूढी माँ, पत्नी व बहन के साथ कस्बे मे रहता है। शनिवार की रात्रि उसकी बहन को पड़ोस का ही रहने वाला समीर कुरैशी पुत्र इरफान कुरैशी कोई नशीला पदार्थ खिलाकर अपहृत कर घर से किसी अज्ञात जगह पर ले गया। जब वह सुबह अपने घर पर आया तो उसे इस बात की जानकारी हुई। इसके बाद उक्त युवक के परिवार के लोगो ने उसकी बहन को इधर-उधर तलाशना शुरू किया और पुरे मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।

पुलिस की कार्रवाई

थाना भवन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती एवं आरोपी युवक की जानकारी जुटाने शरू की और चंद घंटो मे ही उनके जानकारी करते हुए बताया की उसकी बहन सहारनपुर के थाना- मण्डी थाने मे है। पीड़ित अपने परिवारजनो व पुलिस के साथ थाना मंडी पहुँचे तो उन्होंने देखा की अपहरत की गई युवती नशे की हालत थी। परिजनों द्वारा पूछने पर युवती ने बताया कि, समीर ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ पिलाकर जबरदस्ती अपने साथ ले गया और नशे में ही उसने मेरे साथ मारपीट व गाली-गलौच करते हुये उसके बलात्कार किया।

इलाज और कानूनी कार्रवाई

युवती की हालात को देखते हुए। एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया जहाँ से उसे से मेरठ रेफर कर दिया है। पीड़िता के भाई ने आरोपी युवक के खिलाफ थाना भवन थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग के बाद मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्यवाही शरू कर दी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

युवती का अपहरण किसने किया?
युवती का अपहरण समीर कुरैशी ने किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।