ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शामलीदो दिन में एक मीटर बढ़ गया यमुना का जलस्तर

दो दिन में एक मीटर बढ़ गया यमुना का जलस्तर

दो दिन में 1 मीटर बढ गया यमुना का जलस्तरदो दिन में 1 मीटर बढ गया यमुना का जलस्तरदो दिन में 1 मीटर बढ गया यमुना का...

दो दिन में एक मीटर बढ़ गया यमुना का जलस्तर
हिन्दुस्तान टीम,शामलीMon, 03 Aug 2020 03:16 AM
ऐप पर पढ़ें

दो दिन से ताजो वाला बांध से यमुना में छोड़े जा रहे पानी के कारण यमुना का जल स्तर 1 मीटर बढ़ गया है। रविवार सुबह यमुना चेतावनी बिन्दु से एक मीटर नीचे 229 मीटर पर बह रही थी।पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण पिछले दो दिनो में ताजो वाला बांध पर पानी का दबाव बढ गया था। पानी का दबाव बढने के कारण शुक्रवार को ताजो वाला बांध से यमुना में 19 हजार 240 क्यूसेक पानी प्रति सैकेंड छोड़ा गया था। जबकि शनिवार को भी यमुना नदी में छोडे जाने वाले पानी की मात्रा 18 हजार 105 क्यूसेक प्रति सैकेंड थी। दो दिन से ताजो वाला बांध से पानी की बढत होने के चलते रविवार सुबह कैराना यमुना पुल के नीचे यमुना का जल स्तर 229 मीटर पर पहुंच गया था। जबकि एक दिन पहले जल स्तर 228 मीटर था। यमुना का चेतावनी बिन्दु 230 मीटर पर तथा खतरे का निशान 231 मीटर पर है। हथनीकुंड कंट्रोल रूम के आपरेटर ने बताया कि रविवार शाम 4 बजे पानी का दबाव कम होने के कारण यमुना नदी में पानी की मात्रा 4116 क्यूसेक प्रति सैकेंड पर दर्ज की गई। ड्रनेज विभाग के एई विनोद कुमार ने बताया कि दो दिन में ताजो वाला बांध से अधिक पानी छोडे जाने के कारण यमुना के जल स्तर में एक मीटर की वृद्धि हुई है। लेकिन रविवार को पानी का दबाव कम हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें