एसपी ने पुलिस कर्मियों को दिलाई मानवाधिकारों का पालन करने की शपथ
Shamli News - मंगलवार को विश्व मानवाधिकार दिवस पर एसपी रामसेवक गौतम ने पुलिस कर्मियों को मानव अधिकारों की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पुलिस का कर्तव्य है नागरिकों के अधिकारों का सम्मान करना और अत्याचार से बचना। सभी...

मंगलवार को विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर एसपी रामसेवक गौतम द्वारा पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को मौलिक अधिकार के रूप में निश्चित मानव अधिकारों, कर्तव्यों एवं समानता का पालन करने की शपथ ग्रहण कराई। जिले के पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम ने विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर पुलिस कर्मियों को मानवाधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता को बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई। एसपी ने कहा कि पुलिस कर्मियों का कर्तव्य है कि वे हमेशा नागरिकों के अधिकारों का सम्मान करें और किसी भी प्रकार के अत्याचार या अन्याय से बचें। उन्होंने यह भी कहा कि मानवाधिकार केवल एक कानूनी पहलू नहीं है, बल्कि यह हर इंसान की गरिमा और सम्मान से जुड़ा हुआ है। एसपी ने पुलिस कर्मियों से अपील की कि वे अपनी ड्यूटी के दौरान हर नागरिक के मानवाधिकारों का पालन करें, ताकि समाज में विश्वास और शांति बनी रहे। इसके बाद सभी पुलिस कर्मियों ने एकजुट होकर मानवाधिकारों की रक्षा की शपथ ली। इस अवसर पर एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी अमरदीप मौर्य, सीओ कैराना श्याम सिंह, सीओ थानाभवन श्रेष्ठा ठाकुर आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


