सड़क हादसे में मजदूर की मौत, मचा कोहराम
Shamli News - अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। तहसील क्षेत्र के गांव बीनड़ा निवासी नवनीश (48) मज
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। तहसील क्षेत्र के गांव बीनड़ा निवासी नवनीश (48) मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। शनिवार देर रात वह बाइक से शामली के लिए जा रहा था। बताया जा रहा है कि लिलौन-बलवा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसे बुरी तरह कुचल दिया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव घर पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार दोपहर करीब दो बजे मृतक का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
मृतक के एक बेटा व दो बेटी बताई गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


