ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शामलीबारिश में धराशायी हुआ मजदूर का आशियाना

बारिश में धराशायी हुआ मजदूर का आशियाना

बारिश के कारण एक मजदूर का आशियाना भर-भराकर धराशायी हो गया। गनीमत रही कि परिवार बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने मुआवजे की गुहार लगाई है। गांव नंगलाराई...

बारिश में धराशायी हुआ मजदूर का आशियाना
हिन्दुस्तान टीम,शामलीSat, 22 Jan 2022 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

बारिश के कारण एक मजदूर का आशियाना भर-भराकर धराशायी हो गया। गनीमत रही कि परिवार बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने मुआवजे की गुहार लगाई है। गांव नंगलाराई निवासी इसरान मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। शनिवार को हो रही बारिश के कारण उसका मकान धराशायी हो गया। इस दौरान गनीमत यह रही कि परिवार के सदस्य मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। जबकि घरेलू सामान के मलबे की चपेट में आने के कारण नुकसान हुआ। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें