युवक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाने व धमकी देने का आरोप

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

थानाभवन क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस में प्रार्थना पत्र देकर एक युवक पर अपने बेटे को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाने और परिवार को धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है, जबकि आरोपी युवक घर आकर गाली-गलौज कर रहा है और परिवार को नुकसान पहुँचाने की धमकी दे रहा है।

युवक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाने व धमकी देने का आरोप

थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर एक युवक पर उसके पुत्र को कोल्ड ड्रिंक में कथित रूप से नशीला पदार्थ पिलाने तथा परिवार को धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, मोहल्ला रोगनग्रान निवासी महिला संतोष ने बताया कि उसका 22 वर्षीय पुत्र हिमांशु करीब पांच माह पूर्व वृंदावन में हलवाई का काम सीखने गया था। कुछ दिन बाद वह घर लौट आया। महिला का आरोप है कि इसी दौरान एक युवक हिमांशु को अपने साथ ले गया और वहां उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसके बाद उसकी तबीयत खराब रहने लगी।

परिजनों का कहना है कि हिमांशु के उपचार पर अब तक 50 से 60 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। महिला ने आरोप लगाया कि पिछले दो-तीन दिनों से आरोपी युवक उनके घर आकर गाली-गलौज कर रहा है तथा परिवार को धमकी दे रहा है। प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने भविष्य में अन्य परिजनों को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है, जिससे परिवार भय और चिंता में है। पीड़िता ने थानाभवन पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने तथा उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस द्वारा प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।