60 वर्षीय वृद्ध पर किशोर से कुकर्म का आरोप
Shamli News - एक महिला ने अपने मंदबुद्धि 15 वर्षीय बेटे के साथ गांव के 60 वर्षीय वृद्ध पर कुकर्म का आरोप लगाया है। महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरोपी ने पीड़ित के बेटे को...

थाने पहुंची एक महिला ने अपने मंदबुद्धि 15 वर्षीय किशोर के साथ गांव के ही 60 वर्षीय वृद्ध पर कुकर्म करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने आरोपी वृद्ध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। थाना भवन क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने थाना भवन थाने में तहरीर दी कि उसका 15 वर्षीय बेटा दिव्यांग होने के साथ-साथ मंदबुद्धि है। जो गांव में खेल रहा था। आरोप है कि गांव के ही एक आरोपी 60 वर्षीय वृद्ध ने पीड़ित के पुत्र को बहला फुसलाकर अपने साथ अपने घर ले गया तथा उसके साथ कुकर्म किया। घर आकर बालक ने मामले की जानकारी दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना भवन पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।