Shamli News: शादी टूटने के बाद दोनों पक्षों में समझौता, खर्च लौटाने पर बनी सहमति

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: शामली में एक शादी समारोह के दौरान फेरे से पहले हुए विवाद का समाधान हो गया। पंचायत में तय हुआ कि दोनों पक्ष विवाह समारोह के खर्च का भुगतान करेंगे। लड़के के आईटी इंजीनियर होने का मामला सामने आया, जहां दुल्हन के व्यवहार की शिकायत पर विवाद हुआ था। समझौते का लिखित पत्र थाने में प्रस्तुत किया जाएगा।

Shamli News: शादी टूटने के बाद दोनों पक्षों में समझौता, खर्च लौटाने पर बनी सहमति

Shamli News: शामली। शहर के सहारनपुर रोड स्थित एक बारातघर में शादी समारोह के दौरान फेरे से पहले हुए विवाद के मामले में सोमवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। गांव के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में हुई पंचायत में तय हुआ कि दोनों पक्ष एक-दूसरे के विवाह समारोह में हुए खर्च का भुगतान करेंगे। समझौते का लिखित पत्र मंगलवार को संबंधित थाने में प्रस्तुत किए जाने की बात कही गई है। थानाभवन क्षेत्र निवासी एक आईटी इंजीनियर युवक का विवाह मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र की युवती से तय हुआ था। शादी समारोह के लिए सहारनपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

बारात पहुंचने के बाद जयमाला की रस्म संपन्न हो गई और अन्य वैवाहिक कार्यक्रम भी चलते रहे। बताया गया कि देर रात फेरे होने थे। जिसके लिए युवक मंडल पर जाकर बैठ गया था, लेकिन बार बार बुलाने के बाद भी युवती फेरों पर नही पहुंची। सुबह 4 बजे तक भी जब युवती फेरों पर नही पहुंची तो दुल्हा बने आईटी इंजीनियर युवक ने पहले से ही युवती की इंस्टाग्राम आईडी हेक किए गए उसको चेक किया तो युवती लगातार एक युवक से बातचीत करती पकडी गई। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद बैंक्वेट हॉल में हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने लाया गया, जहां वर पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायती पत्र भी दिया गया। सोमवार को मामले के समाधान के लिए दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। पंचायत में आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने का निर्णय लिया गया। समझौते के तहत दोनों पक्ष अपने-अपने स्तर पर विवाह समारोह में हुए खर्च का भुगतान करेंगे। दोनों पक्षों ने पुलिस को लिखित समझौता पत्र मंगलवार को उपलब्ध कराने की बात कही है। थानाप्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि कि यदि दोनों पक्षों की ओर से लिखित समझौता प्रस्तुत किया जाता है तो उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।