Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsWaterlogged Underpass Near Khandravali Railway Station Causes Trouble for Locals and Students
खंद्रावली मीमला अंडरपास में जलभराव से जनजीवन प्रभावित,

खंद्रावली मीमला अंडरपास में जलभराव से जनजीवन प्रभावित,

संक्षेप:

Shamli News - क्षेत्र के गांव खंद्रावली के मीमला अंडरपास में पिछले एक सप्ताह से बिना बरसात के पानी भरा हुआ है। इससे ग्रामीणों और स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है, अन्यथा यह समस्या और गंभीर हो सकती है।

Nov 13, 2025 11:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

क्षेत्र के गांव खंद्रावली रेलवे स्टेशन के पास बने मीमला अंडरपास में बिना बरसात के भी पिछले एक सप्ताह से पानी भरा हुआ है। इससे स्थानीय ग्रामीणों के साथ स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या के समाधान कराने की मांग की है। क्षेत्र के गांव खंद्रावली स्थित मीमला अंडरपास इन दिनों ग्रामीणों के लिए मुसीबत का कारण बना हुआ है। पिछले एक सप्ताह से अंडरपास में रहस्यमय तरीके से पानी भरा हुआ है, जबकि क्षेत्र में बरसात नहीं हुई। इस जलभराव के कारण पैदल चलने वालों के साथ-साथ दोपहिया वाहनों को भी गुजरने में दिक्कत हो रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास में निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण थोड़ी सी लीकेज या भूमिगत जल रिसाव से भी पानी जमा हो जाता है, जो दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र रोजाना इस पानी में होकर गुजरने को मजबूर हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द अंडरपास से पानी की निकासी कर स्थायी समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है। इस समस्या को लेकर ग्रामीण राजवीर, जयदेव, अली हसन, भूरा, राजदीप, अनमोल सहित कई ग्रामीणों ने प्रशासन को पत्र भेजकर समस्या पर संज्ञान लेकर निराकरण कराए जाने की मांग की है।