पानी के विवाद में मारपीट, पीड़ित ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार
थानाभवन के मोहम्मदीगंज निवासी मुकुल ने गांव के कुछ लोगों पर पानी को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थानाभवन। क्षेत्र के मोहम्मदीगंज निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही कुछ लोगों पर पानी को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित मुकुल पुत्र देवीचंद ने थाना प्रभारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह गांव में मोटर पंप चलाकर पानी लगा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


