पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती

Jan 23, 2026 11:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

Shamli News - विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'माई वोट, माई इंडिया' विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता और मतदान शपथ का आयोजन किया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मतदान के महत्व पर चर्चा की।

पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती

विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हरेंद्र सिंह के संरक्षण एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ डॉली व राजनीति विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ उत्तम कुमार के मार्ग दर्शन में स्वीप के अंतर्गत ''माई वोट, माई इंडिया: सिटीजन एट द हार्ट ऑफ इंडियन डेमोक्रेसी'' विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता एवम मतदान शपथ का आयोजन किया गया। साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में आयोजित किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं द्वारा उत्साह पूर्वक प्रतिभागिता की गई। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई एवम राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर प्राध्यापकों एवं छात्र छात्राओं द्वारा माल्यार्पण कर कर किया गया। डॉ उत्तम कुमार ने छात्र-छात्राओं को बताया कि नेताजी के लिए राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं था। नेता जी के रूप में लोकप्रिय सुभाष चंद्र बोस एक प्रभावशाली वक्ता, कुशल संगठन कर्ता, कूटनीतिज्ञ, सैनिक व महान देशभक्त थे जो भारतीय इतिहास में सबसे महान स्वतंत्रता सेनानियों में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। युवाओं को उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा ग्रहण कर और एक जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान प्रदान करना चाहिए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ डॉली ने 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम ''माई वोट, माई इंडिया: सिटीजन एट द हार्ट ऑफ इंडियन डेमोक्रेसी'' के विषय में छात्र एवं छात्राओं को जानकारी प्रदान की साथ ही 18 वर्ष पूर्ण करने वाले छात्र एवं छात्राओं को अपना वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया। स्वीप के अंतर्गत आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में मुस्कान मलिक बीएससी तृतीय सेमेस्टर तथा मीनू बीए तृतीय सेमेस्टर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आंचल एमए प्रथम सेमेस्टर एवम शाजिया जंग एमए तृतीय सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अन्नु एमए प्रथम सेमेस्टर तथा समरजहां एमए तृतीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 25 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर छात्र एवं छात्राओं ने समस्त निर्वाचनों में मतदान हेतु शपथ ग्रहण की साथ ही एक नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर भारत के लोकतंत्र को सशक्त एवं सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम का समापन हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsVoting Awareness Campaign at College My Vote My India and Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti Celebrated
;;
;