Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsVoter List Special Revision 2026 Meeting Held for Political Parties on January 1 Eligibility Date
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

संक्षेप:

Shamli News - 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत बैठक का आयोजन किया गया। डीएम अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों को निर्वाचन संबंधी प्रपत्रों की जानकारी दी गई। दावे एवं आपत्तियां 6 जनवरी से 6 मार्च तक प्रस्तुत की जा सकेंगी।

Feb 09, 2026 11:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत सोमवार को नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान निर्वाचन संबंधी विभिन्न प्रपत्रों-फॉर्म 9, 10, 11, 11ए एवं 11बी की सूची राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गई। साथ ही बताया गया कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, संशोधन कराने, नाम हटाने अथवा स्थानांतरण से संबंधित कार्यों के लिए फॉर्म-6, 7 एवं 8ए भरकर संबंधित बीएलओ अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया कि आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 जनवरी को मतदाता सूचियों का आलेख्य प्रकाशन किया जा चुका है। दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अवधि 6 जनवरी से 6 मार्च तक निर्धारित की गई है। इसके पश्चात 6 जनवरी से 27 मार्च तक प्राप्त दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई, सत्यापन एवं निस्तारण किया जाएगा। स्वस्थ्य मापदंडों की जांच कर आयोग से अनुमति प्राप्त करने की तिथि 3 अप्रैल निर्धारित है, जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को किया जाएगा। बताया कि ऐसे भारतीय नागरिक, जो संबंधित विधानसभा क्षेत्र में सामान्य रूप से निवास करते हैं और 1 जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं या करने वाले हैं, तथा जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे निर्धारित तिथि तक संबंधित बीएलओ, तहसील कार्यालय अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।