
एसआईआर: अन्नतिम मतदाता सूची का प्रकाशन आज, 1.63 लाख को भेजे जायेंगे नोटिस
Shamli News - मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में मतदाताओं के फार्म एवं डिजीटलाइजेशन के बाद अन्नंतिम प्रकाशन 6 जनवरी को होगा। फार्म न भरने वाले 1,63,458 मतदाताओं को 7 जनवरी से नोटिस जारी किया जाएगा। यदि कोई जवाब नहीं आया, तो उनके वोट काटे जाएंगे। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 6 मार्च को होगा।
मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में मतदाताओं के फार्म एवं डिजीटलाइजेशन के बाद मतदाता सूची का अन्नंतिम प्रकाशन आज हो रहा है। छह जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन होते ही फार्म न भरने वाले एक लाख 63 हजार 458 हजार मतदाताओं को सात तारीख से नोटिस जारी होने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। नोटिस के बाद भी गायब एवं शिफ्ट हुए मतदाताओं की ओर से कोई जवाब नहीं आता है तो इनके वोट काटे जायेंगे। छह को अन्नंतिम सूची का प्रकाशन एवं नए वोट रजिस्ट्रेशन को जिला प्रशासन जागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित कर रहा है। जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में नौ लाख 75 हजार 697 मतदाताओं में एसआईआर में आठ लाख 12 हजार 239 मतदाताओं के एआईआर फार्म एवं डिजीटल लाइजेंशन हुआ है।
इसमें एक लाख 63 हजार 458 मतदाता बाहर है। इनमें मृतक, अनुपस्थित एवं दूसरे स्थानों पर शिफ्ट हो चुके मतदाता शामिल है। इन सभी के वोट कटना तय माना जा रहा है लेकिन ऐसा करने से पहले चुनाव आयोग द्वारा एक बार नोटिस भेजने के बाद ही यह सब प्रक्रिया अपनायी जायेगी। पहले अन्नंतिम सूची का प्रकाशन 31 दिसंबर में होना था लेकिन आयोग ने प्रकाशन तिथि में परिवर्तन करने के साथ ही आगे के कार्यक्रम में भी परिवर्तन कर दिया। आयोग के निर्देश पर अन्नंतिम मतदाता सूची छह जनवरी किया जा रहा है। छह जनवरी में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में अन्नंतिम सूची का प्रकाशन किया जायेगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी हामिद हुसैन ने बताया कि प्रकाशन होने के बाद सात जनवरी से नोटिस किए जायेंगे। छह फरवरी से 27 फरवरी तक आपत्तियों की सुनवाई एवं उनका निस्तारण किया जायेगा। निस्तारण के बाद शुद्ध सूची के अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग से अनुमति के बाद छह मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी हामिद हुसैन ने बताया कि अन्नंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन छह को किया जायेगा ।इसके बाद ही नोटिस जारी किए जायेंगे। राजकीय महिला पॉलीटैक्निक में अन्नंतिम प्रकाशन शामली। जिला प्रशासन ने अन्नंतिम मतदाता के प्रकाशन एवं जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम हामिद हुसैन ने बताया कि राजकीय महिला पॉलीटैक्निक कॉलेज में एसआईआर की अन्नंतिम सूची का प्रकाशन एवं नए रजिस्ट्रेशन का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। ------- एसआईआर की विधानसभावार सत्यापन रिपोर्ट विधानसभा कुल मतदाता डाटा फीडिंग मृत अनुपस्थित शिफ्टिड मतदाता कैराना 3,26,445 2,82,962 8093 5,384 26,352 थानाभवन 3,31,641 2,70,236 9764 , 24,759 27,764 शामली 3,17,611 2,59,041 9,951 15,680 29,269 ---------------------------------- कुल 975697 8,12239 27,808 45,823 78,385 ------------------------------------------------

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




