
प्लांट को लेकर हुए झगड़े में यूवती गम्भीर घायल
Shamli News - क्षेत्र के गांव औदरी में एक प्लाट के विवाद को लेकर लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया। इस हमले में एक युवती आसमा गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित ने नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के गांव औदरी में प्लाट की घिराई करने को लेकर घिराई कर रहे लोगों पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मामले में एक युवती घायल हो गई, जिसको उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। पीड़ित ने तीन नामजद सहित कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को क्षेत्र के गांव औदरी निवासी जुबैर पुत्र गय्यूर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव में हमारी जमीन है जो प्लाट के रूप में खाली पड़ी है। मंगलवार को हम घर वाले प्लाट की चारो ओर नींव बुनियाद भर रहे थे।
तभी गांव के ही कय्यूम पुत्र अहमद, रिजवान पुत्र अय्यूब व कौशर पुत्र अहमद व कुछ अज्ञात व्यक्ति अपने हाथो में लोहे की रोड व धारदार हथियार पलकटी व लाठी डंडे आये और परिवार वालों के साथ गाली-गलौच करते हए कहा कि साले इस जमीन को खाली कर दो यह जमीन हमारी है। जब हमने विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार व लोहे की रोड से हमला कर दिया। हमले में बीच-बचाव के लिए आयी मेरी बहन आसमा के सिर में कय्यूम ने लोहे रोड से हमला कर दिया। जिसमें आसमा गम्भीर रूप से घायल होकर नीचे गिर गयी। जिसको उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया जहां से बहन की हालत गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी विरेन्द्र कसाना ने बताया कि मामले की सूचना मिली थी घायल को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया वहीं तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




