
छात्रों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, एक घायल
Shamli News - जय भारत किसान इंटर कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच छुट्टी के बाद मारपीट हुई, जिससे एक छात्र को गंभीर चोटें आईं। गंगोह तिराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बना। पुलिस ने एक घायल छात्र को अस्पताल पहुँचाया और घटनास्थल से एक बाइक भी जब्त की। मामले की जांच जारी है।
जय भारत किसान इंटर कॉलेज के छात्रो के दों गुटों में स्कूल की छुटटी के बाद जमकर मारपीट हुई। जिसके बाद गंगोह तिराहे पर अफरातफरी का माहौल हो गया। छात्रों के बवाल में एक छात्र को गम्भीर चोटें आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्र मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने एक घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, मौके से छात्रों की एक बाइक को भी कब्जे मे लिया। चौसाना चौकी क्षेत्र में स्थित जय भारत किसान इंटर कॉलेज के छात्रों के दो गुटों में शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। छात्रों के दो गुटों के करीब 10 लड़कों से गंगोह तिराहे पर जमकर मारपीट की गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्रों के पास लाठी-डंडे भी थे। छात्रों की मारपीट में गंगोह तिराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। सभी बवाल करने वाले छात्र कक्षा 11-12 के बताए गए है। छात्रों की मारपीट में एक युवक को गम्भीर चोटें आई हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से एक बाइक को कब्जे में लिया है और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी संदीप यादव ने बताया कि छात्रों के बीच मारपीट किस बात को लेकर हुई यह तो स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


