Shamli News: मुखबिरी के शक में घर में घुसकर हमला, चार घायल

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: गांव तितरवाड़ा में मुखबिरी के शक में एक परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया गया। हमले में एक महिला, उसका बेटा और बेटी घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष की एक महिला भी घायल हुई। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू की।

Shamli News: मुखबिरी के शक में घर में घुसकर हमला, चार घायल

Shamli News: गांव तितरवाड़ा में मुखबिरी के शक में घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें भाई बहन और उनकी मां घायल हो गई। दूसरे पक्ष से भी एक महिला घायल हुई।। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने गांव तितरवाड़ा निवासी महिला मानो को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। उसके मकान के सामने रहने वाले सादा ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह करीब दस बजे उनके महिला के परिवार के लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उन पर मुखबिरी कर महिला को पकड़वाने का आरोप लगाया।

विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उसका बेटा जावेद, बेटी सना तथा पत्नी सलमो बुरी तरह घायल हो गई। झगडे के दौरान दूसरे पक्ष की महिला परवीन भी घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी चारों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsShamli News: मुखबिरी के शक में घर में घुसकर हमला, चार घायल