Shamli News: घर में घुसकर हमला, महिला समेत तीन गंभीर घायल

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: गांवบอลออนไลน์ ; मैं हमला आज रात में हुआ, जब कई युवक ने एक घर में घुस कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया गया है।

Shamli News: घर में घुसकर हमला, महिला समेत तीन गंभीर घायल

Shamli News: बाबरी। थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा जट्ट में सोमवार देर रात हमलावरो द्वारा घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है।हमले के दौरान महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों क़ो कुड़ाना से प्राथमिक उपचार के बाद शामली जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।मामले को लेकर गांव निवासी गुलजार पुत्र महबूब ने थाना बाबरी में प्रार्थना पत्र देकर आरोपीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में गुलजार ने आरोप लगाया कि पड़ोसी युवक समीर कई दिनों से उसको जान से मारने क़ी धमकी दें रहा था जिसका उसने अपने मोबाईल में वीडियो बना लिया था, सोमवार क़ो उक्त वीडियो क़ो मोबाईल से डिलीट कराने के लिए आरोपितो दिलशाद पुत्र दीन मोहम्मद, समीर व सुहैल पुत्र दिलशाद व सावेज पुत्र साजिद गुलजार के घर में आये, वीडियो क़ो लेकर दोनों पक्षो में विवाद हो गया तथा गुलजार व स्वजनों के साथ मारपीट क़ी गई जिसके बचाव में गुलजार व उसक़ी बुआ संजो, व चाचा अय्यूब गंभीर रूप से घायल हो गए,आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों से परिवार के लोगों पर हमला कर दिया।

स्वजनों ने घायलों को उपचार के लिए कुड़ाना अस्पताल पहुंचाया, जहां से तीनो घायलों क़ो जिला चिकित्सालय शामली क़ो रेफर किया गया है।वहीं मामले को लेकर उप निरीक्षक संदीप कालखंडे ने बताया कि घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से थाना बाबरी में प्रार्थना पत्र दिए गए हैं। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के प्रार्थना पत्रों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशामलीShamli News: घर में घुसकर हमला, महिला समेत तीन गंभीर घायल