Shamli News: विद्युत लाइन का स्थान बदलवाने के लिए ग्रामीणों का धरना

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: कैराना के जगनपुर गांव में ग्रामीणों ने 11 हजारी विद्युत लाइन के स्थान परिवर्तन की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि यदि स्थान नहीं बदला गया तो धरना जारी रहेगा। इस धरने में अन्य गांवों के लोग भी शामिल हुए। ग्रामीणों ने शैक्षणिक संस्थानों के पास विद्युत लाइन की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

Shamli News: विद्युत लाइन का स्थान बदलवाने के लिए ग्रामीणों का धरना

Shamli News: कैराना। विद्युत विभाग द्वारा बिछाई जा रही 11 हजारी विद्युत लाइन का स्थान बदलवाने की मांग को लेकर जगनपुर में ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यदि स्थान नहीं बदला गया, तो धरना जारी रहेगा। गांव जगनपुर में गुरुवार से शुरू हुआ ग्रामीणों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। जगनपुर के अलावा कंडेला, हिंगोखेड़ी और शेखूपुरा के ग्रामीण भी धरने पर पहुंचे। शुक्रवार को ऊंचागांव मठ के स्वामी योगी डॉ. गौतम नाथ भी ग्रामीणों का समर्थन देते हुए धरना स्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि जगनपुर में प्राथमिक विद्यालय से कैराना में काटी जा रही कॉलोनी तक विद्युत लाइन बिछाई जा रही है।

11 हजारी विद्युत लाइन के नीचे विद्यालय तथा लाइन के ऊपर कई हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। प्राकृतिक आपदा तथा बरसात के मौसम में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक लाइन दूसरे स्थान पर नहीं बिछाई जाती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर विलियम, शीशपाल, अवनीश चौहान, राकेश, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।