श्मशान भूमि पर निर्माण कार्य रुकवाने का आरोप
Shamli News - शामली के गांव बलवा के ग्रामीणों ने श्मशान भूमि पर दीवार और शेड के निर्माण कार्य को रोकने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में ज्ञापन दिया। आरोप है कि दबंग व्यक्तियों ने अवैध कब्जा किया और निर्माण कार्य में बाधा डालने की कोशिश की। ग्रामीणों ने पुलिस बल की मांग की ताकि काम सुचारू रूप से हो सके।

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा के ग्रामीणों ने श्मशान भूमि पर दीवार एवं शेड निर्माण कार्य रुकवाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर ज्ञापन दिया और कार्यवाही की मांग की। ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम बलवा में चकबंदी के दौरान कश्यप समाज के श्मशान घाट के लिए आवंटित की गई थी। आरोप है कि लंबे समय से कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा उक्त भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि कई प्रयासों के बाद गत 7 मई को तहसीलदार द्वारा गठित राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश कराई और श्मशान भूमि को कब्जामुक्त कराया।
इसके बाद ग्राम सभा एवं कुछ लोगों द्वारा श्मशान भूमि पर दीवार एवं शेड निर्माण का कार्य शुरू कराया गया। आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर राजमिस्त्रियों एवं मजदूरों के साथ अभद्रता की और काम बंद कराने के साथ अंजाम भुगतने की धमकी दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दबंगई के बल पर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। उन्होने निर्माण कार्य को सुचारू रूप से कराने के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराया जाने की मांग की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


