Shamli News: सात गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर अंडरपास की मांग

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: थानाभवन क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुख्य ग्राम मार्ग पर अंडरपास बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि हाईवे निर्माण के कारण प्रमुख संपर्क मार्ग बंद करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं, विद्यार्थियों और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Shamli News: सात गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर अंडरपास की मांग

Shamli News: थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी शामली से मुख्य ग्राम मार्ग पर अंडरपास बनवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे निर्माण कंपनी द्वारा थानाभवन से मनट मटी, यारपुर, खेड़ा गदाई, कैल शिकारपुर, बुंटा, गुराना, जाफरपुर और भाट्टू खेड़ी जाने वाले मुख्य मार्ग को बंद कर दूसरी ओर से घुमाकर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उक्त मार्ग वर्षों से आसपास के गांवों का प्रमुख संपर्क मार्ग है। ग्रामीण इस रास्ते का इस्तेमाल दैनिक आवागमन के साथ-साथ कृषि कार्य, स्कूल, अस्पताल, बाजार, एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए करते हैं।

मार्ग बंद होने से बुजुर्गों, महिलाओं और विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा, जबकि किसानों के लिए अपनी कृषि भूमि तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाएगा।ग्रामीणों ने मांग की है कि थानाभवन से मंट मटी, यारपुर, खेड़ा गढ़ाई, कैर शिकारपुर, बुंटा, गुराना, जाफरपुर और भाट्टू खेड़ी जाने वाले मुख्य ग्राम मार्ग पर 7.5 मीटर चौड़ाई और 4.5 मीटर ऊंचाई का अंडरपास बनाया जाए। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। नरेश चौधरी, नरेश, साहब सिंह, अमित कुमार, मास्टर जाहिद, सुशील मालिक, जय सिंह, निशांत आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशामलीShamli News: सात गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर अंडरपास की मांग